लोग दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक चाहते है, या इस शोर शराबे से दूर जाना चाहते है और आप पुणे के आसपास रहते है| और आप शनिवार और रविवार का प्लान बना रहे हो या एक दिन का भी बना रहे हो तो ऐसी कई जगह है पुणे के आसपास जहां जाकर आपको सुकून मिले, आपकी थकावट भी दूर हो सकती है और नई ऊर्जा से आप भर सकते है | मै इस ब्लॉग में यही आपको बताना चाहता हु उन 5 ठिकानो के बारे मे जहां जाकर आपको अच्छा लगे पुणे के आसपास घूमने केलिए 3 बेस्ट ट्रिप डेस्टिनेशन के बारे में मै आपको इस ब्लॉग में बताने वाला हु |
१.पावना झील कैम्पिंग

समझो आपको एक दिन खुशी से जीना है, दोस्तों फैमिली वालों के साथ एक दिन बिताना है| श्याम को सनसेट का मजा लेना है ,रात को डीजे के साथ डांस पार्टी करनी है , तो यह सब एक ही जगह पर मिल जाए तो कैसा रहेगा | हां मैं सच बता रहा हूं इन सब चीजों का मजा आप एक ही जगह पे ले सकते है | में बात कर रहा हूं पावना झील कैम्पिंग के बारे में, यह जगह पुणे से बस पचास किलोमीटर की दूरी पर है |
कैंपिंग की जगह झील होने की वजह से यह जगह बीच जैसा अनुभव देती है | इस कैंपिंग का चेकिंग टाइम 4:00 पीएम का है | आप जब भी आओगे शाम को आओगे 4:00 बजे चेकिंग करके फ्रेश होकर आराम से शामके 6:00 बजे का सनसेट का आनंद आप ले सकते हैं | यह आनंद सिर्फ आप पावना झील पर ही ले सकते हैं | नीला नीला पानी , डूबता हुआ सूरज और सामने से आने वाली ठंडी ठंडी हवा और उसके सामने सह्याद्री के ऊंचे ऊंचे पहाड़ आप यह सब यहां देख सकते हैं |
जब भी आप चेकिंग करते हैं तब आपको खाने में स्नेक्स मिलते हैं और पीने को चाय भी मिलती है | जब भी आप ऊपर से आकाश से देखते हैं तो ऐसा लगता है की यह एक आइलैंड है जो सेपरेट है देखने में बहुत खूबसूरत लगता है यह झील के पीछे तिकोना किल्ला हे और सामने तुंग किल्ला और बीच में पावना झील और इसको बाजू में लगकर ही कैंपिंग साइड है यह देखने में किसी खूबसूरत नजारों से काम नहीं है इसका अनुभव लेने के लिए आप यह आ सकते हैं|मैं आपको यहां आने के कुछ ऐसे पांच कारण बताता हु जिसके लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए |
१.निसर्ग सौंदर्य और शांत वातवरण
यह जो झील है वह सहयाद्री के पहाड़ों से आजू बाजू से ढकी हुई है और यह शहर से भी बहुत दूर है इसकी वजह से आपके यहां बहुत सुकून भरा पल बिताने का आनंद मिलेगा झील का नीला नीला पानी और आजूबाजूकि हरियाली देखकर आपको बहुत सुकून मिलेगा | इसीलिए यह सबसे बेस्ट लोकेशन है |
२.ऐतिहासिक किल्ले
पावना झील के आसपास लोहागढ़ विसापुर तिकोना और तुंग यह बहुत फेमस फोर्ट है |अगर आपको ट्रैकिंग को जाना भी पसंद होगा तो सुबह-सुबह किसी एक किले पर जाकर ट्रैकिंग कर सकते है |उसे किले पर से यह झील का और उसके आसपास का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखेगा |
३.सनसेट का नजारा
झील के पास बैठकर सनसेट का नजारा देखना बहुत ही अलग अनुभव होता है जब सनसेट होने लगता है तब आकाश के भगवा और लाल रंग की छटा झील के पानी पर पड़ती है जब यह नजारा फोटोग्राफी के लिए बेस्ट होता है देखकर ही सुकून मिलता है |
४.कम खर्चे में
जब आप होटल में रहते हो तब उधर पैसे भी ज्यादा लगते हैं और इतना अच्छा भी नहीं लगता उसकी बजाएं आप कैंपिंग में रहना एक कम खर्चिक और बेस्ट पर्याय है| इसमें तंबू में रहना खाना, नाश्ता करना, और अलग-अलग प्रोग्राम का मजा लेना आप इन सब को एक ही पैकेज में ले सकते हैं |इसके लिए यह एक कम खर्चे में बेस्ट वेकेशन प्लान बन सकता है
५.डिजिटल डिटॉक्स
हर एक पल हम फोन और इस इंटरनेट की दुनिया में इतने व्यस्त हो चुके है कि खुद के लिए भी टाइम निकालना मुश्किल हो गया है| जब आप इस तरह का प्लान करते हो तो आप भरी दुनिया से थोड़ा कटी जाते हो और एक बात एक अच्छी इसके लिए आपको थोड़ा समय आपके खुद के लिए भी मिल सकता है| इसकी वजह से आप इंटरनेट की दुनियासे दूर हो सकते हो और अपने आसपास जो ब्यूटीफुल नेचर है उसका आनंद ले सकते हो | और अपने दोस्तों से फैमिले से थोड़ा समय बिता सकते हो |
खर्च कितना लगेगा
इस ट्रिप के लिए आपको पर पर्सन ११९९rs लगेंगे|
टाइम कितना रहेगा
चेकिंग टाइम 4:00 p.m. और चेक आउट टाइम सुबह का 11:00 a.m रहेगा
एक्टिविटी
कैंफायर रहेगा म्यूजिक रहेगा लाइव क्रिकेट स्क्रीनिंग या मूवी स्क्रीनिंग भी रहेगा अगर आपको गेम्स खेलना पसंद है तो आपके लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, चेस ,कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, आर्चरी, डार्ट, फ्लाइंग डिस्क और बहुत कुछ
नोट
फ्री पार्किंग, RO पानी, बेस्ट क्वालिटी टेंट
२.महाबलेश्वर

अगर हमने महाबलेश्वर का नाम सुना तो अपनी आंखों के सामने आता है वो बड़े-बड़े पहाड़, खोल दरिया, लाल मिट्टी के रास्ते और ठंडी ठंडी हवा बस इससे भी बढ़कर महाबलेश्वर को अनेक कारणों से जाना जाता है | छोटे से लेकर बड़े लोगों को भी पसंद आने वाली ये जगह है. महाराष्ट्र का कश्मीर ऐसे इस जगह को कहते है . ये महाबलेश्वर सतारा जिले में पड़ता है. सह्याद्री का वारसा इस महाबलेश्वर को लगा है. हरियाली और नैसर्गिक सौंदर्य और ठंड ठिकान इस वजह से इसे जाना जाता है. पर्यटक वासी हर साल मोटी संख्या में इस जगह पर आते है और सुकून पाते है.
इसके अलावा महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी केलिए भी बहुत फेमस है .इसके अलावा रसबेरी, जाम्भुल का मद, गाजर इसके लिए भी फेमस है. गुलकंद ही इधर बहुत ज्यादा मिलता है. तो अब हम आपको बताते है कि इधर घूमने लायक कोनसे कौनसे जगह है . और आपको क्यों आना चाहिए .
1 . श्री क्षेत्र महाबलेश्वर
महाबलेश्वर ये नाम भगवान महादेव इनके नाम से ही रखा है . पुराने महाबलेश्वर में भगवान महादेव का मंदिर है इसको ही क्षेत्र महाबलेश्वर कहते है. महाबलेश्वर से बस पांच किलोमीटर की दूरी पर ये जगह है. यह जाकर आपको बहुत शांति मिलेगी मन हल्का हो जाएगा क्यों कि इस जगह को बहुत मान्यता है. तो आप जब भी जावोगे महाबलेश्वर तो इस जगह जरूर जाना.
2. पंचगंगा मंदिर
कृष्णा, कोयना, गायत्री, सावित्री, वेना, सरस्वती और भागीरथी ये सात नदी का उगामस्थान उधर है जो आपको देखना चाहिए . ठंडी हवा अलौकिक निसर्ग ये इस जगह की खासियत है. इनमे से जो पांच नदियाँ है वो हर महीने बहती रहती है. सरस्वती नदी हर 60 साल में दर्शन देती है. अब वो 2034 को दर्शन देगी. और भागीरथ नदी है वो हर 12 साल में दर्शन देती है. यह मंदिर 4500 साल पुराना है. तो यह आपको जरूर देखना जाना चाहिए.
3. मंकी प्वाइंट
इस जगह को मंकी प्वाइंट इसीलिए कहते है क्योंकि नेचर की वजह से ऐसे बड़े तीन पत्थर है जो मंकी जैसे आमने सामने बैठे है ऐसे लगता है. और वो हम सब लोगोंको गांधीजी की याद दिलाते है कि बुरा मत कहो बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो .नेचर का अलौकिक चमत्कार हम सब लोगों को इधर देखने को मिलता है. इसके लिए आप लोगों को इधर जरूर जाना चाहिए.
और ऐसी बहुत जगह उधर है जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए.
कहा स्टे करना चाहिए
बेस्ट बजट फ्रेंडली होटल या रिज़ॉर्ट के नाम में आपको बताता हु
आप यहां चेक कर सकते है बटन दाबा
टॉप फ्लोर विला
ये एक बेस्ट बजट फ्रेंडली विला है जहां टू बेडरूम टू अटैच्ड बाथरूम और हॉल है इसमें 4 गेस्ट आप आराम से रह सकते है .
जानेसे पहले आपको एक बार ऑनलाइन बजट फ्रेंडली होटल चेक करके जाना चाहिए आसानी रहेगी.
3 .शनिवार वाडा

पुणे के वैभव पुणे का अभिमान जिसे कहा जाता है वो शनिवार वाडा है . जो मराठों के शौर्य का साक्षीदार है. जब आप अंदर जाओगे तो आपको एक बाहर घोड़े पे बैठा हुआ हात में भाला पकड़ा हुआ एक ऐसा स्टैचू दिखेगा जिसे देखकर आपको मन में शौर्य जाग उठेगा . बढ़ती इमारतों के सामने अपना अस्तित्व बनाकर रखता हुआ ये शनिवार वाडा केवल पुणे की शान नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र का अभिमान है यहां आपको क्यों जाना चाहिए और इधर देखने लायक कोनसी कोनसी चीजें है ये हम अब देखते है.
यहां आपको क्यों जाना चाहिए
1 ऐतिहासिक वारसा
ये वाडा 18 वि सदी का मराठों के साम्राज्य के पेशवा उनका प्रमुख निवास स्थान था. मराठा इतिहास के अनेक घटनाओक ये वाडा साक्षीदार है. आपको यहां जाकर जरूर भेट देनी चाहिए 1730 में इस वाडा का निर्माण हुआ ये वाडा मराठा साम्राज्य का पावर सेंटर था पहिले.
2 वास्तुकला
- दिल्ली दरवाजा
ये दरवाजा केवल दिखने में ऊंचा नहीं है बल्कि रक्षण के वजह से भी अभेद्य है . शत्रु से बचने केलिए इसमें कीले ठोक दी है. ताकि उनको दरवाजा जल्दी ना खुल सके
- पानी का व्यवस्थापन
जो वाडा है उसके अंदर जो करंजे बनाए है वो जमीन के नीचेस पाइपलाइन के जरिए की थी ये उस जमाने की प्रगत अभियांत्रिकी का उतम उदाहरण है.
पर्यटकों केलिए विशेष टिप्स
1 :अगर जितना हो सके शनिवार और रविवार मत आना क्यों कि इस दिन भीड़ बहुत ज्यादा होती है.
2: दोपहर गर्मी बहुत ज्यादा होती है इसलिए सुबह या श्याम को यह पर आना चाहिए .
3: अगर हो सके तो गाइड साथ में रखना क्यों कि आपको बहुत सारी जानकारी मिल जाएगी.
धन्यवाद आपको ये जानकारी कैसे लगी कमेंट्स करदेना में आपके लिए और बहुत सारी जगह का इनफॉर्मेशन लेकर आऊंगा जिसे आपको आसानी होगी अपना ख्याल रखना !


Leave a Reply